वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
यह स्पष्ट नहीं है कि मतगणना एजेंट ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने काउंटिंग एजेंट को हिरासत में ले लिया है
कूचबिहार, 11 जुलाई (हि.स.)। पंचायत चुनाव गिनती मंगलवार सुबह से शुरू है। तृणमूल के एक काउंटिंग एजेंट पर दो बैलेट पेपर चबा लेने का आरोप लगा है। कूचबिहार-1 नंबर ब्लॉक काउंटिंग सेंटर की घटना है।
बताया जा रहा है कि जीरानपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 4/210 पर वोटों की गिनती चल रही थी। मतगणना के दौरान दो बैलेट पेपर को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद तृणमूल काउंटिंग एजेंट परितोष राय ने अचानक उन दोनों बैलेट पेपर को मुख में डाल लिया और चबाना शुरू कर दिया।
इस घटना से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। यह स्पष्ट नहीं है कि मतगणना एजेंट ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने काउंटिंग एजेंट को हिरासत में ले लिया है।